
दीपदान से जगमगाया छठघाट
बिलासपुर/ चार- पाच दिन पूर्व छठपर्व पर रौशनी और साफ- सफाई से चकाचक नज़र आने वाले छठघाट का अब क्या हाल है ,,, सफाई के अभाव में कैसी गंदगी पसरी है और कैसे गन्दगी के बीच स्थानीय श्रद्धालु कार्तिक में दीपदान और पूजन अर्चन करने विवश आप खुद देख लीजिए… सवाल तो उठ रहा कि क्या मर्यादाएं भी पक्षपात करती है और यदि नही तो निगम प्रशासन ऐसा पक्षपात क्यो कर रहा… नागरिक तो ये भी है…!

छठपर्व अब केवल यूपी बिहार तक सीमित नही रह गया, छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और उत्साह से इस पर्व को मनाया जाता है, और हो भी क्यो न पर्व तो भगवान सूर्यनारायण की पूजा और आराधना का है, 4 दिवसीय छठपूजा का ही परिणाम है छठि मैय्या का आशीर्वाद है कि साल भर से ऊबड़खाबड़ गड्ढेदार धूलधूसरित तोरवा पुल से गुरुनानक चौक तक और कल्याणबाग मोड़ से शनिमंदिर तक के एक साइड की सड़क पर डामर की परत चढ़ गई…
पर ये क्या छठपूजा के बाद छठघाट से सफाई व्यवस्था का डेरा डंडा ही उठा लिया गया, पूरा घाट कीचड़, गन्दगी और मूर्तियों, दियो और पूजन सामग्रियों के अवशेष से अटा पड़ा है। वो भी तब जब श्रद्धालु कार्तिक माह के आरंभ से कार्तिक पूर्णिमा तक हर साल यहाँ पूजन और दीपदान करने पहुचते है और पहुँच रहे है,

और उन्हें उसी चकाचक छठघाट में अब गन्दगी और बदबू के बीच नाक बंद कर कीचड़ से सराबोर घाट पर पानी मे दिया प्रवाहित करने उतरना पड़ रहा…
श्रद्धालु पूछ रहे कि आखिर पूजा के नाम पर इस कदर भेदभाव और सियासत क्यो… वो भी जब कार्तिक पूर्णिमा को महज 3 दिन ही रह गए है…?
तो क्या होगा
कार्तिक माह में पौ फटते ही सुबह सुबह स्नान पूजन और दीपदान की परंपरा आदिकाल से है पुरातन है, उम्रदराज महिलाएं और विवाहिताएं सब कार्तिक में दीपदान करने बड़ी पहुँच रही है, पूरा घाट गन्दगी और कीचड़ से सराबोर है फिसलन है ऐसे में यदि कोई फिसलकर हताहत होता है तो इज़के लिए कौन जिम्मेदार होगा।
0000
निश्चित तौर पर धार्मिक पर्व पर साफ- सफाई जरूरी है, ये बाते संज्ञान में है 24 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर फिर घाटो में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी इसे ध्यान में रखते हुए पूजा के पहले और बाद में सफाई व्यवस्था बनाने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश डिये गए है, जल्द ही घाट पर साफ सफाई कराई जाएगी।
पूजा विधानी
मेयर, नगर पालिक निगम बिलासपुर
