
बिलासपुर / बिल्हा पुलिस ने वन टू का फोर विद्या से चेको में कांट- छांट और ओवरराइटिंग कर 338000 रूपये का फर्जीवाड़ा करने के मामले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैक शाखा बिल्हा के कैशियर , लेखापाल और सेवा सहकारी समिति क्रमांक 63 गुमा के प्राधिकृत अधिकारी सहअध्यक्ष को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। इस मामले प्राधिकृत अधिकारी ने खुद प्रार्थी बन अपने आपको बचाने का प्रयास किया पर सफलता नही मिली।
ये आरोपी पकड़े
- 1. जिला सहकारी बैंक
शाखा बिल्हा के कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय पिता शांतिकुमार पाण्डेय उम्र 46 वर्ष निवासी रिवर व्यू कालोनी कोनी,
2 लेखापाल संजय सिंह बघेल पिता स्व. सीताराम बघेल उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नं 10 मुढीपार रोड (बिल्हा) स्थायी पता पेन्ड्री थाना सरगांव जिला मुंगेली
3 सेवा सहकारी समिति मर्यादित क्रमांक 63 गुमा के प्राधिकृत अधिकारी सहअध्यक्ष राजकुमार बरगाह पिता दुखीराम बरगाह उम्र 48 साल निवासी हथनी थाना बिल्हा को अपराध क्रमांक- 512/2026 धारा-318(4), 336(2)(3), 338, 340(2), 61(2),3(5) के तहत गिरफ्तार किया है।
और ये है मामला
प्रार्थी राजकुमार बरगाह ने गत 26. सितंबर 2026 को बिल्हा थाने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति गुमा क्रमांक 63 में कार्यवाही प्रस्ताव के अनुसार
1-चेक क्रमांक 021914 को 15 सितंबर.2025 को 51,900 रुपये के चेक को ओवरराईटिंग, कूटरचना कर 89,900 करने,
2-चेक क्रमांक 021019 को गत 14 अक्टूबर.2025 को 1,82,080- रूपये को 2 लाख 82 हजार 80 रुपये और
3-चेक क्रमांक 016635
को गत 19 सितंबर.2025 को 80,150 रुपये को
चेक में कूटरचना, छेडछाड़ कर
2,80,150- रुपये किया जाकर समिति के उक्त तिथियों में पारित कार्यवाही प्रस्ताव में क्रमशः 51,900- रू. 1,82,080 -. 80,150- रू. का ही पारित किया गया है जबकि समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेडछाड कर, कूटरचना की गई है व चेक में कूटरचना, छेडछाड़ कर चेक में दर्ज राशि को बढ़ाकर 3,38,000- रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया।
विवेचना के दौरान राजकुमार बरगाह एवं शरद कश्यप के द्वारा कार्यवाही प्रस्ताव पारित कर राशि का आहरण किया जाना और तत्कालीन समिति प्रबंधक शरद कश्यप की गत 10 सितंबर 2026 को मृत्यु के लगभग 15 दिन के बाद मृत समिति प्रबंधक एवं बैक कर्मचारियो पर जिम्मेदारी डालते हुये थाने मे एफआईआर कराना पाया गया। मामले में लेखापाल ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा काटछाट कर कूटरचित चेक को पास कर हस्ताक्षर करने, केशियर संजय सिंह बघेल के द्वारा उक्त कूटरचित चेक को निरस्त करने के बजाय उक्त चेक से केश विड्राल कर संयुक्त रुप से मिलकर अपराधिक षडयंत्र कर कूटरचित चेक एवं दस्तावेजो के आधार पर 3,38,000/रुपये का अतिरिक्त आहरण कर फर्जीवाडा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुचाने के मामले में बैक शाखा बिल्हा के सुपरवाईजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक हाईकोर्ट से
अग्रिम जमानत पर है।
