ब्रेकिंग

30 नवंबर की परीक्षा पर NSUI का ‘अल्टीमेटम बम’ दो दिन में तारीख नहीं बढ़ी तो विश्वविद्यालय की घेराबंदी, कुलपति-कुलसचिव से तीखी बहस के बाद छात्र नेताओं ने खोला आर-पार की लड़ाई का मोर्चा…

बिलासपुर,,,  अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की 30 नवंबर से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है! NSUI के जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के निर्देश पर छात्र नेता पुष्पराज साहू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति एवं कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि में वृद्धि की मांग की… साथ ही दो दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय घेराव की चेतावनी दी…

विश्वविद्यालय परिसर में इस दौरान छात्र प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच तीखी बहस भी हुई। NSUI नेताओं का कहना था कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए… लेकिन विश्वविद्यालय 30 नवंबर से ही परीक्षा कराने पर अड़ा है! हजारों नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है! और उन्हें तैयारी का पर्याप्त अवसर भी नहीं मिला…


छात्र प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर कॉलेज प्रबंधन के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है! उन्होंने सवाल उठाया कि किसी एक निजी महाविद्यालय के प्राचार्य के सुझाव के आधार पर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा फैसला कैसे लिया जा सकता है?
NSUI ने यह भी पूछा कि पर्याप्त तैयारी का समय नहीं मिलने से यदि विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है! तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? छात्र नेता पुष्पराज साहू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल जायज मांग लेकर पहुंचा था… लेकिन प्रशासन का रवैया समाधान करने वाला नहीं था…


जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने दो टूक कहा कि दो दिनों के भीतर परीक्षा तिथि बढ़ाने पर निर्णय नहीं हुआ तो NSUI सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय का घेराव करेगी। करन यादव ने भी कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों का भविष्य बनाने का केंद्र है, मनमानी चलाने का स्थान नहीं…


ज्ञापन सौंपने के दौरान करन यादव, विवेक देवांगन, शेख सलमान, भूपेश राजपूत, रोशन ठाकुर, अर्जुन जायसवाल, राजकुमार साहू, आदित्यराज पाठक, अभय कुमार, गिरीश पन्द्राम और गरिमा साहू सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *