ब्रेकिंग

मेयर ने छठघाट पर गन्दगी की खबर को लिया संज्ञान ले कराई चकाचक सफाई, कार्तिक में अरपा में दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं ने मेयर और निगम प्रशासन का जताया आभार…

बिलासपुर/ छठ पर्व के बाद छठ घाट की गन्दगी और बदहाली की खबर को संज्ञान में लेकर मेयर पूजा विधानी ने कार्तिक में दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने कार्तिक पूर्णिमा के पहले और बाद में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने पहल की।

खबर प्रसारित होने के दूसरे दिन रविवार को मेयर और निगम प्रशासन ने न सिर्फ छठ घाट की साफ सफाई कराई बल्कि पानी का भी इंतजाम किया, रविवार को अरपा के जल में दीप प्रज्ववलित कर प्रवाहित करने पहुँचे तो यहां की चकाचक सफाई देखकर श्रद्धालुओ ने न सिर्फ मेयर और निगम प्रशासन के इस पुनीत कार्य की सराहना की बल्कि उन्हें आशीर्वाद भी दिया…!

अब और तब

कार्तिक मास के आरंभ होते ही श्रद्धालु तड़के स्नान कर नदी तालाबों में दीप दान करते है, मंगलवार 24 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा है, कार्तिक मास के समापन पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में अरपा में दीप प्रवाहित करने पहुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *