
बिलासपुर/ मंगलवार को शहर समेत अंचलभर में कार्तिक पूर्णिमा की धूम रही। अरपा तट और तालाबों में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। राजकिशोर नगर छठ घाट में तड़के 4 बजे से रेलमपेल भीड़ और जाम के बीच पूजा अर्चना कर अरपा के जल में दिये विसर्जित किये गए जिससे पूरा वातावरण जगमगा उठा।
छठ पूजा के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को छठ घाट में फिर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालु शहर के मंगला, चाँटापारा, गोलबाजार, तेलीपारा, विद्यानगर सम्वत अलग अलग इलाको से लोग कार, ऑटो, स्कूटी और मोटरसाइकल से छठ घाट पहुचे जिससे यहां ज़्डक के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही और इसके चलते जाम लगता रहा।
पूजन सामग्री लेकर पहुचे श्रद्धालुओ ने घाट पर स्नान कर तट पर बने चेंजिंग रूम में कपड़े बदल पूजा अर्चना कर दीपदान करने अरपा के जल पर जलता दिया विसर्जित कर भगवान श्री हरि नारायण से अपने और अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
नदी के जल में सैकड़ो जगमगाते दियो के मनोहारी दृश्य को लोग अपने मोबाइल कैमरे पर कैद करते दिखे। दीपदान के बाद श्रद्धालुओ ने छठ घाट पर जोड़ा बरगद पीपल पर जल अर्पित।कर फेरा लगाकर रक्षा सूत बांधकर भोलेनाथ में जल आर्पित कर पूजन किया…
भंडारे में उमड़ी भीड़
घाट पर भोग भंडारे का भी इंतजाम किया गया, दीपदान और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओ ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।
