ब्रेकिंग

राउत नाचा को देश दुनिया तक पहचान दिलाने वाले डॉ. कालीचरण यादव गुरुजी का निधन…

बिलासपुर/ शिक्षाविद् और राउत नाच महोत्सव को देश दुनिया मे पहचान दिलाने वाले  शिक्षाविद डॉ. कालीचरण यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बिलासपुर ने केवल एक शिक्षक और समाजसेवी ही नहीं, बल्कि शहर की लोक सांस्कृतिक और विरासत को नई पहचान देने वाले व्यक्तित्व को खो दिया।

उनका जीवन शिक्षा, समाज और संस्कृति को समर्पित रहा। पेशे से शिक्षक रहे डॉ. यादव समाज को संगठित कर शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने और अपनी परंपराओं के प्रति गौरव जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री मैदान में राउत नाचा महोत्सव की शुरुआत की और इस लोकपरंपरा को एक समृद्ध सांस्कृतिक महोत्सव रूप में पहचान दिलाई और वे रावत नाच महोत्सव को 49 वे वर्ष में पहुचाकर दुनिया से विदा हो गए।
स्वर्गीय डॉ. कालीचरण यादव के परिवार में उनके दो पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *