ब्रेकिंग

आबकारी टीम ने तड़के टिंगीपुर के शराब कोचियों के ठिकाने पर मारी धाड़, भागे आरोपी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लहान जब्त

0 लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
0 कोई वारिस नही मिला लावारिस दर्शाई गई जब्ती

बिलासपुर— आबकारी टीम ने फिर तखतपुर जुनापारा थाना क्षेत्र के ग्राम टिंगीपुर वन्य क्षेत्र में तड़के शराब कोचिंयों के ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब का जखीरा व लहान बरामद किया। पर एक भी आरोपी नही पकड़ाए।
वो भी तब जब कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। लगातार आ रही अवैध शराब की शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण ने आबकारी उपायुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

आबकारी टीम ने बंधाणी नाला के पास से भारी मात्रा मेें शराब का लावारिस जखीरा जब्त कर यहाँ कच्ची शराब की पांच भट्टियों को भी तोड़ा । मौके से करीब सात सौ लीटर देशी शऱाब और 115 डिब्बा महुआ लहान बरामद किया है। बताया जा रहा कि बरामद लहान से करीब 1750 लीटर शराब बनाया जा सकता है।


डिस्कवरी ऑफ विभीषण


ऐसे पहली बार नही बल्कि कई बार हो चुका है कि जब आबकारी अमला दबिश देने पहुचता है तो अवैध शराब बनाने और इसे खपामे वाले वहाँ से भाग निकलते है।जाहिर हैं ये इत्तेफाक नही अमले की विभाग के बजाय अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की वफादारी है जो उनके तगडे नेटवर्क का नमूना है। तभी तो अमले द्वारा कार्रवाई की सूचना लीक करने से अक्सर अवैध शराब बनाने और कारोबार करने वाले भाग निकलते है और जब्ती लावारिस दर्शाई जाती है। कलेक्टर की नाराजगी के बाद अब विभाग के विभीषण की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *