ब्रेकिंग

राउत नाच की थाप पर लगा विराम, रावत नाच महोत्सव के आयोजक डॉ. कालीचरण यादव के निधन से शोक में डूबा यादव समाज, पूरे बिलासपुर जिले में महोत्सव स्थगित, 28 नवंबर को लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में जुटेगा समाज, दोपहर 2 बजे होगी सामूहिक श्रद्धांजलि और शोकसभा…

00 28 नवंबर को लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में दोपहर 2 बजे होगी सामूहिक श्रद्धांजलि एवं शोकसभा, गांव-गांव में राउत नाच रहेगी स्थगित…


बिलासपुर,,, यादव समाज के वरिष्ठ व्यक्तित्व, समाज के पुरोधा और राउत नाच महोत्सव समिति के आयोजक, संयोजक एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय डॉ. कालीचरण यादव के आकस्मिक निधन से पूरा यादव समाज शोक में डूब गया है! उनके निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप इस वर्ष 28 नवंबर को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय राउत नाच महोत्सव स्थगित कर दिया गया है! साथ ही बिलासपुर जिले में कहीं भी राउत नाच का आयोजन नहीं करने का सामूहिक निर्णय लिया गया है!
इस संबंध में आयोजित बैठक में जिले के राउत नाच दल प्रमुखों, आयोजन समिति के सदस्यों और सामाजिक पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया… कि स्वर्गीय डॉ. यादव के सम्मान एवं शोक स्वरूप सभी गांवों में राउत नाच और राउत बाजा को विराम दिया जाएगा… यानी इस वर्ष पूरे जिले में पारंपरिक राउत नाच की धूम नहीं दिखाई देगी… बैठक में यह भी तय किया गया… कि 28 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान परिसर, बिलासपुर में सामूहिक श्रद्धांजलि एवं शोकसभा आयोजित की जाएगी… इसमें जिले के सभी सामाजिक बंधुओं, राउत नाच दलों के प्रमुखों, समाज के पदाधिकारियों, परिचितों और शुभचिंतकों से शामिल होकर दिवंगत डॉ. यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है!
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. कालीचरण यादव केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि यादव समाज की अमूल्य धरोहर थे… राउत नाच और समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान, मार्गदर्शन और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा… उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है! बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की… समाज ने एक स्वर में कहा कि इस बार महोत्सव से बढ़कर अपने मार्गदर्शक को श्रद्धांजलि देना ही प्राथमिकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *