ब्रेकिंग

धूल उड़ाती बदहाल गड्ढेदार सड़को और मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन करने के बजाय कांग्रेस श्री राम सेतु के ठेकेदारी पर उलझी, भाजपा पर लगाया चंदा चोरी के बाद न्यायधानी में श्रीराम सेतु के उन्नयन का 2.63 करोड़ के बजट चोरी का आरोप…

0 शहर की बदहाली पर सवाल पूछने पर शहर अध्यक्ष ने थमा दी पूर्व अध्यक्ष को माइक

0 आम पूछने पर इमली बताने की तरह दिया गया जवाब

बिलासपुर,,, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय महेंद्र गंगोत्री व सिद्धांशु मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पूर्व मेयर रामशरण यादव, निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय समेत कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को राम सेतु उन्नयन मद के 2.63 करोड़ को मद परिवर्तित कर अन्यत खर्च करने को लेकर कांग्रेस भवन में भाजपा पर राम द्रोही होने का आरोप लगाया… पर जब अध्यक्ष द्वय से पूछा गया… कि कांग्रेस ठेके की लड़ाई और राम के नाम पर राजनीति क्यों कर रही है! और शहर की बदहाल धूल गर्द से भरी सड़कों व् अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलन क्यों नहीं कर रही है! पूछने पर आमा अमली की तरह गोलमोल जवाब देकर बचते नजर आए…


मामला गत 15 जनवरी 2025 को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से पुराने अरपा पुल श्रीराम सेतु ब्रिज के उन्नयन के लिए जारी राशि 2. 63 करोड़ का है! कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया… कि शहर में जितने भी विकास् कार्य हुए है! या चल रहे है सब कांग्रेस शासन काल के है! भाजपा के 3 साल की कोई उपलब्धि नहीं है! उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर चंदा चोरी के बाद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में श्रीराम सेतु के बजट की स्वीकृत राशि 2. 63 करोड़ को अन्यत्र खर्च करने पर भाजपा परराम द्रोही होने का आरोप लगाया…
जब अध्यक्ष द्वय से पूछा गया… कि शहर में धूल गर्द से अटी बदहाल गड्ढ़ेदार सड़कों, जल संकट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कांग्रेस आवाज क्यो नही उठाती क्यो आंदोलन नहीं करती तो… तो इसका जवाब देने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिधांशू ने माइक पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय को थमा दिया … पर उन्होंने इसका सीधा जवाब देने के बजाए… फिर वही रिकॉर्ड बजा दिया… जो नेता पहले बोल चुके थे…

क्या कह रहे नेता

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष- सिद्धांशु मिश्रा ने श्री राम सेतु के मद की राशि का स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में उपयोग करने को राम द्रोह के समान बताते हुए इसके लिए लड़ाई लड़ने की बात कही।

जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री– ने नगर निगम और जिला प्रशासन को सुझाव दिया… कि श्री राम सेतु के राशि के मद का इस तरह परिवर्तन निंदनीय है कांग्रेस इसका विरोध करेगी! उन्होंने सरकार और प्रशासन से स्वीकृत राशि से राम झूला या पुल बनाने के लिए उपयोग करने की बात कही …

पूर्व महापौर रामशरण यादव… ने श्रीराम सेतु को कांग्रेस सरकार की देन बताते हुए… श्री राम सेतु के बजट को अन्यत्र खर्च करने की निंदा की…

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय… ने कहा कि भाजपा से बड़ा कोई राम द्रोही हो नहीं सकता… उन्होंने भाजपा पर पहले चंदा चोरी और अब श्री राम सेतु के नाम पर आबंटित बजट की चोरी का आरोप लगा इसे जन आस्था से खिलवाड़ बताया…

नहीं दिया प्रमाण…

शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने श्रीराम सेतु के लिए जारी 2. 63 करोड़ के बजट को स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम के उन्नयन पर खर्च करने का आरोप तो लगाया… पर जब उनसे इस बात का प्रमाण मांगा गया… तो उन्होंने कुछ नहीं कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *