ब्रेकिंग

बिलो… के बिल्ले से गड़बड़ा रहा सड़कों का काम या कमीशन का राडा या नेताओ के करीबी ठेकेदार दिखा रहे कमाल,,, 4-6 माह से अधूरी पड़ी सड़के उड़ रही धूल गर्द, जो बनी वो हफ्ते,,,महीने भर में उधड़ रही, अब नेवरा मॉडल आया सामने शिकायत कलेक्टर तक…

Spread the love
मस्तूरी- भवतरा की नई सड़क ऐसे उखाड़ लो हाथ से

0 भ्र्ष्टाचार की सड़कों के धूल- गर्द से मंडराया दमा- स्वांस का डर, कही गले न पड़ जाए दम घोंटू बीमारी

0 अब तखतपुर नेवरा के माह भर पहले बनी के सड़क के धंसने की शिकायत

0 सिर पर बारिश, शहर की सड़के अव्यवस्थित

बिलासपुर// पता नही खेल बिलो टेंडर का है, कमीशन का है या फिर अफसरो और ठेकेदार की कार्यक्षमता में कमी का है,,,, एक तो सड़को पर काम ही नही हो रहा सड़कें 4-6 माह से उधड़ी और धूल गर्द उड़ा रही,,, जो लेदेकर बनकर बनी वो सप्ताह पंद्रह दिन में उधड़ रही- धंस रही, गिट्टी ऐसे बिखरी है जैसे लेइ लगाकर चिपकाई गई थी,,, अब तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवरा के माह भर पूर्व बनवाये गए 36 लाख के गौरवपथ के सड़क उधड़ने का मामला भी सामने आया है, जो अलग- अलग विभागों की झांकी दिखा रही… नागरिक- ग्रामीण सब हतप्रभ है कि ये हो क्या रहा जिम्मेदार क्यो सरकार की खुली फजीहत करने तुले है।
पिछले सप्ताह भर में मस्तूरी- भवतरा और जूना- बिलासपुर- चाँटीडीह बैराज की सडक नई सड़क के बाद अब तखतपुर के नेवरा से नई बनी सड़क के दैहान कि तरह उधड़ने की खबर है। ये तो वे सड़के है जो बनी और सप्ताह भर माह भर में उधड़- धंस गई।

तखतपुर विधानसभा के ग्राम नेवरा की नई गौरवपथ
जूना बिलासपुर- चाँटीडीह बैराज की नई उधड़ी सड़क
राजकिशोर शनिमंदिर- स्मृतिवन रोड़ 6 मलह से ऐसे पड़ी है
चिंगराजपारा- लिंगियाडीह रोड़ एक साल से चल रहा रिहर्सल

चाँटीडीह- चिंगराजपारा- लिंगियाडीह अपोलो रोड, राजकिशोर नगर शनिमंदिर- स्मृतिवन इलाके के रहवासी तो प्रशासन पर विकास के नाम पर दमा- स्वांस की सौगात देने आरोप लगा रहे है…

जिम्मेदार जवाब तक नही दे पा रहे-

सीजीडीएनए न्यूज़ ने जिम्मेदारों से भेंट या मोबाइल से सम्पर्क कर ये जानने का प्रयास किया कि क्या ठेकेदार बात नही मान रहे, क्या फंड की कमी है,,, या निगरानी के लिए स्टाफ नही है फिर वजह है क्या सड़के बन क्यो नही पा रही पर किसी से सम्पर्क नही हो सका,,,

और बारिश सिर पर…

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मानसून का दौर शुरू हो जाएगा,,, यानि बारिश में महज एक माह ही शेष है,,,, पब्लिक भी कह रही कि जब 8 माह में सड़कें नही बनी तो अब…?

शिकायत कलेक्टर तक-

तखतपुर विधान सभा क्षेत्र के तेज तर्रार कहलाने वाले विधायक धर्मजीत सिंह के विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नेवरा के इस एक माह पूर्व बनाए गए…36 लाख के गौरवपथ रोड के माह भर में उधड़ने की शिकायत क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलेक्टर तक से की है! जिसमें भ्रष्टाचार और अफसरों व ठेकेदारों के मिलीभगत के गंभीर आरोप भी लगाए गए है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *