ब्रेकिंग

व्यस्ततम सदर बाजार में लुट गया सरकारी कर्मचारी, हाथ से 3.50 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले बाइक सवार लुटेरे

Spread the love


0 गोधुलि बेला में सदर बाजार चौक में हुई वारदात
0 बैंक से रकम निकाल आये थे ज्वेलरी खरीदने

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार में खरीदारी करने पहुँचा सरकारी कर्मचारी लूट गया। बाइक सवार दो लुटेरे उनके हाथ से साढ़े 3 लाख रूपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना के बाद मचे हड़कंप के बाद एडिशनल एसपी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक सरकंडा निवासी अनिमेष सोनी शासकीय कर्मचारी है, वे मध्य नगरी के बैंक से लगभग 3:50 लाख रुपए निकालकर खरीदारी करने सदर बाजार के ज्वेलरी दुकान जा रहे थे तभी सदर चौक के ठीक पहले खरगंज रॉड पा उनका पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार युवक उनके हाथ से रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुँचे एडिशनल एसपी सिटी और कोतवाली थाना प्रभारी ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज चेक किया। लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *