ब्रेकिंग

डॉ अनिल श्रीवास्तव फिर चैंपियन, इस बार रिटायरमेंट के पहले 40 दिन रहेंगे सीएमएचओ

रायपुर। राज्य शासन ने फिर चिकित्सा अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल करते हुए डॉ अनिल श्रीवास्तव को बिलासपुर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार सौंपा है। वे रिटायरमेंट के पहले 40 दिन के सीएमएचओ रहेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नवा रायपुर अटल नगर ने 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों को इधर-उधर कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षको को प्रभार सौपा हैं। वहीं तीन चिकित्सकों को प्रभारी उप संचालक, संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ बनाया है।
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- चिकित्सालय भरतपुर के सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सुरेश तिवारी को प्रभारी संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें जिला बिलासपुर,
. जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार के पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार वर्मा,को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बलौदा बाजार,
जिला चिकित्सालय मुंगेली के चिकित्सा विशेषज्ञ तदर्थ डॉ. देवेन्द्र पैकरा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही
जिला चिकित्सालय बिलासपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर
खण्ड चिकित्सा अधिकारी वि.ख. वाड्रफनगर जिला बलरामपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला बलरामपुर
. सामु स्वा.केन्द्र घरघोड़ा जिला रायगढ़ के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पटेल को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला रायगढ़
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जांजगीर-चांपा के मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. अनिल जगत को जिला चिकित्सालय रायगढ़ प्रभारी सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला रायगढ़ के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. उषा किरण भगत को जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा
खंड चिकित्सा अधिकारी भैयाथान जिला सूरजपुर डॉ. उत्तम सिंह को चिकित्सा विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी जिला जशपुर
प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग जिला बिलासपुर डॉ. जे.पी. आर्या अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला चिकित्सालय बिलासपुर
प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिरमिरी-भरतपुर मनेन्द्रगढ़ डॉ. अखिलेश यादव अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला चिकित्सालय दुर्ग,
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा विश्वास को जिला चिकित्सालय गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही
जिला चिकित्सालय धमतरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सूर्यवशी को प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी और . प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सालय धमतरी के सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अरूण कुमार टोण्डर को जिला चिकित्सालय धमतरी में पदस्थ किया गया है।

वहीं जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के चिकित्सालय चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव को प्रभारी उप संचालक, संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़,
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, जिला रायपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति देवांगन को प्रभारी उप संचालक, संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ और जिला चिकित्सालय पण्डरी, जिला रायपुर के सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा को प्रभारी उप संचालक, संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़, बनाया गया है।

तीन डीडी संचालनालय बनाये गए

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
Latest entries