
बिलासपुर। जिले में शासन- प्रशासन नाम की चीज नही है। तभी तो करोड़ों की शासकीय योजनाओ को धत्ता बता निजी अस्पताल संचालक गरीब जनता से इलाज के नाम पर हजारों लाखों रुपये ऐंठ ले रही है। ऐसा ही एक मामला मगरपारा के चर्चित किम्स हॉस्पिटल से सामने आया है। जहां ईएसआईसी और आयुष्मान कार्ड को अमान्य कर दबाव डालकर प्रसूता के पति से जबरिया 48 हजार के बिल का भुगतान करा लिया गया। इतना ही नही डिस्चार्ज के दौरान जब बताया गया कि प्रसूता को बुखार है तो उसे दुबारा काउंटर में पैसा जमा कराने कहा गया।


गोड़पारा के निगम के टास्क कर्मी कैलाश सोनी ने अपनी गर्भवती पत्नी रेणु सोनी को प्रसूती के लिए मगरपारा के किम्स अस्पताल में इस शर्त पर भर्ती कराया कि उसके पास पैसे नही है क्या esic कार्ड से उसकी पत्नी का उपचार हो जाएगा ।

अस्पताल प्रबंधन ने कार्ड से इलाज करने और कोई शुल्क नही लगने की बात कही फिर यह कहकर दस्तावेज वापस कर दिया कि मुख्यालय का सिस्टम इसे एक्सेप्ट नही कर रहा। इसके बाद कैलाश ने आयुष्मान कार्ड पेश किया पर उसे भी अमान्य कर कहा गया कि अपको बिल का भुगतान करना होगा। प्रबंधन ने सरेआम बेइज्जत कर कह दिया कि कलेक्टर सीएमएचओ जिससे शिकायत करना हो कर लो जिससे दबाव से परेशान कैलाश को अपनी पत्नी का मंगलसूत्र गिरवी रख 48000 रुपये का भुगतान करना पड़ा।

कैलाश के मुताबिक उससे ऑनलाइन 35000 और नकद 14000 लेने के बाद फीवर होने के बावजूद उसकी प्रसूति पत्नी को अस्पताल से यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि अब प्रसूता को घर ले जाइए छुट्टी हो गई और यदि बुखार का इलाज कराने के बाद जाना है तो फिर से काउंटर पर पैसा जमा कराइये।
ऐसे चल रहा सिस्टम
कैलाश ने कलेक्टर और सीएमओ से भी इसकी लिखित शिकायर दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई। सीएचएमओ कार्यालय से जवाब मिला कि आपकी शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है पर हुआ कुछ नही।
अब सवाल यह उठ रहा कि जब सम्भागीय मुख्यालय में सरकार की योजनाओं और सुशासन के दावे के ये हाल है तो दुरस्त अंचल में योजनाओं का कौन माई बाप होगा।
डॉ प्रमोद तिवारी
स्वास्थ्य अधिकारी
सीएमएचओ कार्यालय

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

