
बिलासपुर– नगर सरकार की पहली सामान्य सभा और बजट सत्र हंगामेदार रही। सड़क बिजलीं समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा छाया रहा। वही राजकिशोर नगर के मुक्तिधाम वाला पार्षद का डायलॉग भी हिट रहा। मेयर पूजा विधानी ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 10 अरब 89 करोड़, 91 लाख 48 हजार के अनुमानित आय- व्यय का लेखाजोखा पेश कर दिया। बताया गया कि वित्तीय वर्ष में निगम की अनुमानित आय 8 अरब,16 करोड़ 13 लाख,8 हजार रुपये होगा। निगम के पास प्रारंभिक शेष 2 अरब 73 करोड़ 78 लाख 40 हजार है।
सभापति विनोद सोनी की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। मेयर एल पद्मजा पूजा विधानी ने सदन में इस कार्यकाल के पहला बजट
पेश किया। जिसे बिना चर्चानके बहुमत से 15 मिनट में पास कर दिया गया। बजट पेश करने के बाद मेयर ने कहा कि बिलासा एअरपोर्ट भले निगम क्षेत्र में नहीं आता पर वे बिलासा देवी एअरपोर्ट के विकास के लिए राज्य और केन्द्र सरकार से गुहार लगाएंगी।
अब विलम्ब केही कारण स्वामी
स्वमंय सभा की बैठक निर्धारित समय से करीब घण्टे भर बाद लालबहादुर शास्त्री स्कूल के पंडित देवकीनन्दन सभागार में शुरू हुई।
सदन में सत्तापक्ष की ओर से
9 प्रस्ताव रखे गए इसके बाद सभापति विनोद सोनी ने सामान्य सभा को भोजनावकाश की घोषणां कर दी। भोजनावकाश के बाद करीब डेढ़ घण्टे तक प्रश्नकाल चला जिसमे
सत्ता और विपक्ष के कुल 60 सवाल शामिल किए गए। परबीन डेढ़ घण्टे में मात्र 13 प्रश्न ही पूछे जा सके जिनमे से ज्यादातर सवाल बिजली पानी और नाली को लेकर था। मेयर ने सवालों के जवाब दिए।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

