ब्रेकिंग

शहर समेत अंचल भर में सुबह से लेकर रात तक रही गोवर्धन पूजा की धूम, मंदिरों और घरों में पूजे गए गिरिराज भगवान गोवर्धन पर्वत के प्रतीक और गाय- बैल, गवली समाज ने गाजे बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

बिलासपुर। अंचल समेत न्यायधानी बिलासपुर में सुबह से लेकर रात तक गोवर्धन पूजा की धूम रही। सुबह गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर मंदिरों और घरों में विधिविधान से पूजा की गई, वही रात को हरदेवलाल मंदिर से पूजा अर्चना कर गवली समाज द्वारा बाजे गाजे के साथ गाय- बैल की पूजा कर भव्य शोभायात्रा निकालकर गवली समाज ने लाठी चालन कर आतिशबाजी कर शक्तिप्रदर्शन किया, शोभायात्रा को देखने लोगो का हुजूम सड़क पर उमड़ा रहा।


सिम्स के सामने व्यंकटेश मंदिर में भगवान गोवर्धन और भगवान व्यंकटेश की पूजा अर्चना स्तुति व महाआरती के बाद भोग भंडारे का आयोजन किया गया।
इसके अलावा अन्य मंदिरों और घरों में गिरिराज गोवर्धन का प्रतीक बनाकर पूजा अर्चना की गई।

बैलों को सजाधजा निकाली भव्य शोभायात्रा

गवली समाज द्वारा शनिचरी बाजार में भगवान गोवर्धन, गौरा- गौरी व भगवान भोलेनाथ महादेव की सवारी नन्दी को सजा धजकर उनकी आरती उतारी गई जिसे देखने लोगो का हजम उमड़ा रहा।

शरद यादव के निवास पर हुआ आयोजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा पर भाजपा नेता शरद यादव के सरकण्डा देहान पारा के आवास पर भगवान गोवर्धन पूजन का आयोजन कोय गया। उनके निवास के आंगन के चबूतरे पर पंडाल लगाकर पूजन किया गया पंडित मनोज कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराया इसके बाद यहॉ भोग भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता, कार्यकर्ता, इष्टजन, पड़ोसी, परिजन और पत्रकारगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *