ब्रेकिंग

हमरो धान ल खरीद लेवा सरकार, 750 किसान लगा रहे गुहार, बीज निगम से पंजीयन निरस्त सोसायटी वाले कह रहे मौखिक आदेश है हम नही ले सकते


0 कलेक्टर ने दिया आश्वासन करेंगे अफसरों से बात
0 किसान असमंजस में कहा बेचे धान

बिलासपुर। जिले के लगभग 750 किसानों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। सोसाइटी ने बीज निगम में पंजीयन होने का हवाला दे इनका धान खरीदने से मना कर दिया। वहीं बीज निगम ने इनका पंजीयन निरस्त कर दिया। सरकार खामोश और अफसर आश्वासन दे रहे। सवाल यह उठ रहा कि आखिर ये अपनी उपज कहा बेचे।

ये पीड़ा है उन 750  किसानों की, इनमें से ज्यादातर किसान आज भी खेती के उपज के भरोसे अपने परिवार का साल भर का खर्चा चलाते है, इसके अलावा उनके पास आय का और कोई स्रोत नही है।
इन किसानों का कहना है कि शासन ने इस सम्बंध में अभी तक कोई फरमान जारी नही किया है, केवल मौखिक आदेश पर ये खेल च रहा। सवाल यह उठ रहा कि सबका विकास सबका साथ और सुशासन के दावे पर केंद्र और राज्य में किसानों के दम पर सत्ता हासिल करने वाली सरकार किसानों से ऐसा व्यवहार आखिर कर क्यो रही है। कब से सरकारी कामकाज मौखिक आदेश पर चलने लगी। आखिर ये 500 किसान अपनी उपज को कहा बेचेंगे कैसे अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे।

अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *