ब्रेकिंग

अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंजाब के 2 तस्कर और मुंगेली के 3 खरीददार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार ,97.63 ग्राम हेरोइन बरामद…

Spread the love

0 तस्करी में प्रयुक्त कार, स्कूटी 5 मोबाइल और 58 हजार जब्त

0 पंजाब के अमृतसर से छत्तीसगढ़ बिलासपुर पहुचाने आये थे हेरोइन की खेप

बिलासपुर , न्यायधानी पुलिस ने पंजाब के अमृतसर और छत्तीसगढ़ के मुंगेली के 5 आरोपियो को पकड़कर
अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह को पकड़ने का दावा किया है। इन आरोपियों से 97.63 ग्राम हेरोइन 1 कार, स्कूटी, पांच मोबाइल सेट और 57 हजार 800 रुपए नकद समेत 5 लाख 38 हजार रुपए का माल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब अमृतसर निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह और पड़ोसी जिले मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक शामिल है।

पंजाब से छत्तीसगढ़ लाई गई खेप

मामला तोरवा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का है, एसएसपी रजनेश सिंह से मिले टास्क पर टीआई नीलेश पाण्डेय ने टीम के साथ निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कार क्रमांक CG 22 एबी 5247 की घेराबंदी कर जांच की गई तो कार पांच लोग मिले। कार में रखे बैग की तलाशी लेने पर एक बोतल के अंदर प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया, पूछताछ में पता चला कि आरोपियों में पंजाब अमृतसर के दो तस्कर जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह अमृतसर से हेरोइन लेकर खरीददार मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक के पास पहुचाने आये थे।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी

1-जितेंद्र सिंह रंधावा, निवासी हदैतपुर भिलोवाल, थाना कत्थुनगर, अमृतसर (पंजाब)

2-जगदीप सिंह, निवासी सुल्तानपिंड, थाना पट्टीलोन, अमृतसर (पंजाब)

3- शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर दाउपारा, मुंगेली

4- अमित कुमार डाहिरे, निवासी कोलिहाडीह, मुंगेली
5- अवि पाठक, निवासी मुंगेली
को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

ये रहे शामिल

इस कार्रवाई के दौरान निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के साथ उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक अजय शर्मा, सत्येंद्र सिंह, संदीप शर्मा, मुपेंद्र सिंह, अखिलेश राय और विवेक राय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *