0 कलेक्टर ने दिया आश्वासन करेंगे अफसरों से बात
0 किसान असमंजस में कहा बेचे धान


बिलासपुर। जिले के लगभग 500 किसानों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। सोसाइटी ने बीज निगम में पंजीयन होने का हवाला दे इनका धान खरीदने से मना कर दिया। वहीं बीज निगम ने इनका पंजीयन निरस्त कर दिया। सरकार खामोश और अफसर आश्वासन दे रहे। सवाल यह उठ रहा कि आखिर ये अपनी उपज कहा बेचे।

ये पीड़ा है उन 500 किसानों की, इनमें से ज्यादातर किसान आज भी खेती के उपज के भरोसे अपने परिवार का साल भर का खर्चा चलाते है, इसके अलावा उनके पास आय का और कोई स्रोत नही है।
इन किसानों का कहना है कि शासन ने इस सम्बंध में अभी तक कोई फरमान जारी नही किया है, केवल मौखिक आदेश पर ये खेल च रहा। सवाल यह उठ रहा कि सबका विकास सबका साथ और सुशासन के दावे पर केंद्र और राज्य में किसानों के दम पर सत्ता हासिल करने वाली सरकार किसानों से ऐसा व्यवहार आखिर कर क्यो रही है। कब से सरकारी कामकाज मौखिक आदेश पर चलने लगी। आखिर ये 500 किसान अपनी उपज को कहा बेचेंगे कैसे अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 5, 2026लायन्स सर्विसेज ठेका फर्म फिर निशाने पर, हाईटेक बस स्टैंड में लाठीटेक सफाई, गन्दगी देख भड़के निगम कमिश्नर थमहाया नोटिस, होटल संचालक पर भी ठोंका जुर्माना
UncategorizedFebruary 4, 2026एसीबी के जाल में फिर फंसे नायब तहसीलदार और पटवारी, धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में ऊपर रिपोर्ट न भेजने भयादोहन कर शाखा प्रबंधक से मांग रहे थे 35 हजार, दोनो गिरफ्तार
UncategorizedFebruary 4, 2026अगस्त में चोरी, सितंबर में एफआईआर, अक्टूबर में लावारिस मिला नगर पालिक निगम का काऊ कैचर… तो मामला खत्म…?
UncategorizedFebruary 4, 2026न सड़कें बढ़ी न स्टाफ, 13 माह में शहर में बढ़ गई 61 हजार गाड़ियां, कैसे होगा ट्रैफिक कंट्रोल, कैसे और कब तक मिलेगा जाम से निजात…?

