
बिलासपुर। ये संयोग है या प्रयोग राम जाने मामला पोस्टर पच्चीसी का है पूरे शहर ने देखा कि कैसे नेताओं के हंसते मुस्कुराते थोबड़े वाले पोस्टर चिथड़े होते तक लटकते रहते है।


पर ये क्या प्रदेश के कद्दावर नेता के जन्मदिन के बैनर पोस्टर दूसरे दिन ही निकाल दिए गए। शहर में इस को लेकर बड़ी चर्चा है कि आखिर माजरा है क्या।

आप खुद देखिए कैसे निगम का अमला नेताजी के जन्मदिन के दूसरे दिन शहर के विभिन्न इलाकों से उनके पोस्टर निकालते दिख रहे। सारे बैनर पोस्टर निकाल दिए गए। अब सवाल यह उठता कि यदि ये राजनीतिक सुचिता का संदेश देने की पहल है तो फिर वो क्या था जब तारबाहर चौक के शहीदों की नाम पट्टिका के सामने पंडित देवकीनन्दन चौक के तिरंगा झरना के सामने और चौक- चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को बैनर पोस्टर से ढक दिया गया।जबकि वहाँ बैनर पोस्टर न लगाने की तख्ती लिखी है।

सवाल यह भी उठ रहा है कि कही इन बैनर पोस्टरों को उतारकर देने की बेगारी तो निगम अमले पर नही थोप दी गई और ये भी कि क्या अब हर आयोजन के बाद इसी तरह शहर की सुंदरता को बदरंग करने वाले बैनर पोस्टर निकाल लिए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



