ब्रेकिंग

शहर की रेत बेच खाये माफिया अब सोनपुरी में खोद रहे अरपा, महिला समूह ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर तत्काल रोक लगाने सौपा ज्ञापन

Spread the love


0 बोले नदी से सारा निस्तार अंधाधुंध खुदाई से गिर रहा जलस्तर
0 बड़े बड़े हाइवा ट्रेलर चल रहे बच्चों की जान खतरे में

बिलासपुर। रेत माफ़िया अरपा के शहरी क्षेत्र की रेत बेचकर खा गए। अब कोटा बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी के नदी घाट से ट्रेलर, हाईवा और बड़े बड़े वाहनों से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे है। इसके विरोध में बस से पहुची महिला संगठन ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन तो सौप दिया। पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने अड़े रहै और कलेक्टर से भेंट कर छोटे-छोटे बच्चों का हवाला दे तत्काल रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने मांग की।

कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में इन महिलाओं ने बताया कि गाँव के अरपा तट से जहां से रेत निकाली जा रही है। वहॉ घनी आबादी बस्ती है। इसी नदी के पानी से उनका निस्तार होता है। वे पीने, नहाने और घरेलू कार्य के लिए इस जल का उपयोग करते है।

अरपा से अंधाधुंध रेत उत्खनन से नदी का जल स्तर गिर रहा। बस्ती में स्कूल और आंगनबाड़ी है जहां बच्चे खेलते है दिन भर आवागमन लगा रहता है।भारी भरकम ट्रेलर, हाईवा व बड़े बड़े वाहनों के गुजरने से बच्चों और ग्रामीणों को जान का खतरा है। इससे लोगो मे आकोश है, कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए तत्काल अरपा से रेत निकालने पर प्रतिबंध लगाकर प्राणरक्षा करे। कलेक्टर ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही।


: सरपंच उपसरपंच पर लगाये आरोप


ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि इस अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में गाँव के सरपंच और उपसरपंच भी शामिल है। उनसे भी शिकायत की पर उन लोगो ने ध्यान नही दिया इसलिए कलेक्टर के आस अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगवाने गुहार लगाने आये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *