ब्रेकिंग

सुशांत ने चुका दी गुरुदक्षिणा, अपोलो के खिलाफ हुंकार भर बने अंचलवासियो की आवाज

Spread the love

बिलासपुर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अंचलवासियो के दर्द को महसूस कर अपोलो अस्पताल प्रबंधन को दो टूक बत्ती क्या दी कि शासन के आयुष्मान का अनादर करना हो तो खाली कर दो भवन जमीन वाह वाह मच गई।
नए ऊर्जावान युवा विधायक की इस ललकार ने शासन प्रशासन समेत दोनों दलों के नेताओ की भी पोल पट्टी खोलकर रख दी। जाहिर है कि इन्होंने जरूरतमंदों और गरीबो की आवाज नही सुनी।
शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार को अवयुष्मान योजना का कार्ड नही चलेगा कहकर अपोलो प्रबंधन ने पर डे हजारों रुपये का बिल थमा दिया। मजबूरन परिजनों को उन्हें राजधानी रायपुर इलाज के लिए ले जाना पड़ा वही उन्होंने अंतिम सांस ली।

ऐसे और भी कई उदाहरण है। जो समय समय पर सामने आते रहे है।विधायक श्री शुक्ला छत्तीसगढ़ के शेर कहलाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय महाराज दिलीप सिंह जूदेव के शिष्य है जो प्रदेश के एकमात्र ऐसे नेता रहे जिनके स्वागत में न सिर्फ जय जूदेव के नारे लगते थे बल्कि उन्हें रक्त तिलक का भी गौरव मिला। युवा उनके माथे पर रक्त तिलक कर गौरान्वित होते थे।
अपोलो प्रबंधन को ताल ठोक कर करो या तामझाम समेटो की चेतावनी दे वे जनता की आवाज बन गये उन्होंने साबित कर दिया कि वे प्रदेश के दबंग नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के शिष्य है।
ये पहला मौका नही जब अपोलो प्रबंधन के खिलाफ जनमानस उद्वेलित हुआ है। इसके पूर्व भी पूर्व मंत्री के करीबी और महापौर रहे अशोक पिंगले की मौत पर बवाल और तोड़फोड़ हुआ था। वो भी तब वे हृदय रोग के इलाज के बाद वही भर्ती थे और बुखार से उनकी जान मल्टीस्पेशलिटी कहे जाने वाले इसी अपोलो अस्पताल में चली गई।
तब पीड़ित परिवारों ने अपोलो प्रबंधन पर पैसे के लिए गैस्टिक या गैस की समस्या होने पर भी ऑपरेशन के नाम पर जबरिया छाती चीरने का आरोप लगाया था।

छा गए सुशांत


अपोलो के खिलाफ ताल ठोककर विधायक सुशांत शुक्ला सोशल मीडिया में छाए रहे। राजनीति से जुड़े दोनों दल के लोग जहां सियासी बयानबाजी कर एक-दूसरे पर तंज कसा। तो कईं लोगो ने सियासत से अलग हटकर उनके इस साहसिक कदम की जमकर सराहना की।


अंचलवासियो में जगी आस


भाजपा के सत्तासीन होने के बाद साल भर में सम्भवतः यह पहला मौका है जब कोई नेता गड़बड़ी के खिलाफ खुलकर सामने आया है। सुशांत की इस आवाज ने अंचलवासियो में आस जगा दी है कि अब उन्हें और उनके परिजनों को अपोलो में आयुष्मान योजना के कार्ड से इलाज मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *