0 पम्प में चोरी की शिकायत पर निगरानी के लिए रखे गए थे महिला स्टाफ उन पर ही लग रहे आरोप
0 मामला टेस्टिंग के लिए रोजाना निकाले जा रहे डीजल पेट्रोल के गफलत का


बिलासपुर। नगर निगम का आदर्श पेट्रोल पंप स्थापना कॉल से ही विवादित चल रहा। बताया जा रहा कि जब से यहां निगम प्रशासन ने दो महिलाओं को निगरानी के लिए बिठाया तब से तनाव की स्थिति है। शनिवार सुबह महिलाओं और पम्प स्टाफ एक-दूसरे पर चोरी का आरोप लगा उलझ गए जिससे माहौल बिगड़ गया, सूचना पर जब पेट्रोल पंप प्रभारी मौके पर पहुँचे तो महिलाएँ चुनाव ड्यूटी का हवाला दे वहॉ से खिसक लिए।
बताया जा रहा कि पम्प की टँकी से दिन में 5 से 6 बार टेस्टिंग के लिए 5-5 लीटर डीजल और पेट्रोल निकाला जाता है। इस डीजल पेट्रोल को वही बन्द शटर वाले कमरे में रखा जाता है जो रोज गायब हो जा रहा सारा झगड़ा इसी का है।

ऐसा तब है जब खुद निगम प्रशासन ने दो महिलाओं को निगरानी के लिए यहाँ लगा रखा है ताकि चोरी पर नियंत्रण लगाया जा सके। पर हो उल्टा रहा पम्प से रोज उगाही चोरी और विवाद की खबरे आ रही। शनिवार को सुबह भी इसी बात को लेकर निगम के आदर्श पेट्रोल पंप में बवाल मचा रहा। सूचना पर पेट्रोल पंप के प्रभारी व निगम के मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा भी मौके पर पहुँच गए। इतने में दोनों महिलाएं छोटे बच्चे को घर छोड़कर चुनाव ड्यूटी में जाने का हवाला देकर निकल गए।
00
विवाद क्या हुआ पता नही महिलाओं और पम्प के स्टाफ के बीच कहा सुनी हुई, जब मैं मौके पर पहुँचा तो दोनों महिलाये छोटा बच्चा लेकर आये है इसे घर छोड़कर चुनावी ड्यूटी में जाना है कहकर वहां से निकल गए।
राजकुमार मिश्रा
मुख्य अभियंता एवं आदर्श पेट्रोल पंप प्रभारी नगर पालिक निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

