
बिलासपुर । आदमी चाहे शहर के किसी कोने में रहे अपनी गाड़ी में पेट्रोल पुलिस कल्याण पेट्रोल पम्प में ही भरवाना चाहता है। ये विश्वशनियता है 2 मशीन से शुरू हुए इस आदर्श पुलिस पेट्रोल पंप का जो हर माह करीब 8 से 10 लाख रुपये का लाभांश कमा रहा है।
गत 18 अगस्त 2011 को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ईदगाह चौक के पुलिस लाइन परिसर के इस पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया था। इस पेट्रोल पम्प के संचालन का उद्देश्य इसके लाभांश से आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य और अन्य संकटकालीन परिस्थितियों में पुलिस परिवार को मदद पहुचाना है। पीड़ित पुलिस कर्मियों को यहाँ से आर्थिक मदद भी मिल रही है।


2 से शुरू 10 तक पहुँचा
2 मशीन से शुरू हुए पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में आज 10 मशीनें है। 24 घण्टे सेवा दी जा रही है, अपनी विश्वसनीयता के कारण यहां पूरे दिन पेट्रोल डीजल भरवाने वाहनों की कतार लगी रहती है। इसके चलते शहर के पेट्रोल पम्पो की बिक्री पर *असर पड़ा है, इससे इनकार नही किया जा सकता इतना ही नही कुछ तो बन्द भी हो गए।
ये है खपत
आदर्श पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में हर माह करीब 1 से डेढ़ लाख लीटर डीजल और 6 से 8-10 लाख लीटर तक पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।
सीएनजी के लिए एप्रूव्हल का इंतजार
आदर्श पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप लगातार अपने आपको अपडेट कर रहा है। यहाँ सीएनजी के दो यूनिट भी लगकर तैयार है एप्रूव्हल का इंतजार है, एप्रूव्हल मिलते ही इसे भी जल्द चालू करने की बात कही जा रही है। इतना ही नही इसके बाद यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी सेटअप बिठाने की तैयारी है।
स्थिति नियंत्रण में
शहर में अभी तक पुलिस और नगर निगम के संस्थागत 2 ही पेट्रोल पम्प है। नगर निगम के आदर्श पेट्रोल पंप की क्या स्थिति है ये किसी से छिपी नही है। ऐसा नही की अन्य संस्थागत पेट्रोल पंप की तरह पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में खामियां नही है। समय-समय पर यहाँ से भी गड़बड़ियों की खबरें आती रही है, लेकिन कमाल प्रबंधन क्षमता का है जिसके कारण तमाम खामियों के बावजूद पुलिस विभाग का यह पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप 13 साल से नम्बर 1 बना हुआ है। आवश्यकता है इसे और बेहतर और विश्वसनीय बनाने की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

