ब्रेकिंग

बुलडोजर बने गजराज सूंड से ढहा दी फार्म हाउस की भारी भरकम बाउंड्रीवाल, फसल को पहुंचाया नुकसान…

Spread the love

0 बाउंड्रीवाल को तोड़ते जंगल की ओर निकल गया 4 हाथियों का दल

0 हाथियों का तांडव देखने लगा रहा लोगो का हुजूम

बिलासपुर/ जीपीएम/ मरवाही क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण और एक फार्म हाउस के  को ढहाने का वीडियो आया है।

ये वीडियो गत मंगलवार का बताया जा रहा जिसमे चार हाथियो में से एक हाथी बुलडोजर की तरह अपने सूंड़ से भारी भरकम बाउंड्रीवाल को ढहाकर फार्म हाउस से निकलते नजर आ रहा बाहर लोगो का हुजूम लगा है और वे खड़े होकर ये नजारा देख रहे फिर डर से भागते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा कि फार्म हाउस में घुसे हाथियों ने फार्म हाउस के कुछ पेड़ो और खेत मे खड़ी फसल को नुकसान पहुँचाया है। उत्पात मचाने के बाद हाथियों के जंगल की ओर जाने की खबर है।
हाथियों की धमक से मरवाही समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब न जाने और रात के समय घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने मुनादी कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *