ब्रेकिंग

साय के जंगल मंत्री गाली गलौज और मारपीट में भी माहिर, सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी ने लगाया आरोप, कांग्रेस नेता दाग रहे गोल, थाने भी गया पर मंत्री के खिलाफ कौन रिपोर्ट लिखता शिकायत ले लिया वही बहुत

Spread the love

बिलासपुर। जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय और उसकी पत्नी द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाने से बवाल मच गया है, मामला थाने तक क्या पहुँचा कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ के सुशासन बाबू से लेकर देश के पीएम तक को नापना शुरू कर दिया।

सर्किट हाउस के कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने जगदलपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार शाम वह किचन में नाश्ता बना रहा था तभी मंत्री का सुरक्षाकर्मी उसे कमरे में ले गया मंत्री ने कमरे का ताला समय पर नहीं खोलने की बात कहकर नाराजगी जताते हुए गाली गलौच करते हुए पहले मारने के लिए जूता उठाया फिर उसके साथ मारपीट की।
जंगल मंत्री की इस हरकत से अनुशासित भरतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है,

ये है आवेदन का मजमून-

शिकायतकर्ता खितेंद्र पांडेय का कहना है कि वह ’20 साल से सर्किट हाउस में काम कर रहा है, लेकिन इस तरह का व्यवहार उन्हें पहली बार सहना पड़ा। मैं मंत्री जी का नाश्ता बना रहा था। इस दौरान उनका पीएसओ बुलाने आया।

पीएसओ के बुलाने पर मैं पहुंचा तो मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तुमने कमरा क्यों नहीं खोला? अचानक जूता हाथ में उठा लिया। जूता उठाते ही मां-बहन गालियां दी। कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। पीए बीच बचाव कर मुझे छुड़वाया और अपने साथ ले गया। मैं लकवा पेशेंट हूं। कमरा नहीं खुलने पर उन्होंने मारा।’

कांग्रेस नेताओं ने मांगा इस्तीफा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का व्यवहार बेहद शर्मनाक है। केदार कश्यप ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि तक की परवाह नहीं की। यह उनका दंभ और अहंकार दिखाता है।

0000

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंत्री को पीड़ित से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां ही मां हैं या सबकी मां भी मां हैं? अब इस सवाल का जवाब भाजपा को देना है। केदार कश्यप छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ मंत्री हैं। इन्होंने बस्तर में एक कर्मचारी को मां-बहन की गालियां दीं और कॉलर पकड़कर पीटा।बघेल ने कहा कि भाजपा को तुरंत उनका इस्तीफा लेना चाहिए और मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *