ब्रेकिंग

बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ‘मून रोड’ को लेकर भड़का आक्रोश, जूना बिलासपुर व्यापारी संघ ने चक्काजाम कर कहा पीएम से लेकर पार्षद तक अपना फिर भी साल भर में नही बनवा सके आधा किलोमीटर रोड

Spread the love

बिलासपुर। जूना बिलासपुर व्यापारी संघ ने सोमवार को नागोराव शेष स्कूल मुख्यमार्ग पर चक्का जाम आंदोलन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर
नारेबाजी की, और कहा कि पीएम सीएम से लेकर पार्षद तक दिये कहा गया विकास का दावा, क्यो साल भर में नही बना सके आधा किलोमीटर जर्जर सड़क।संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमारी माँगे पूरी करो, जिला प्रशासन मुर्दाबाबाद और व्यापारी एकता जिंदाबाद, अभी तो ये अंगड़ाई है के नारे लगाते चक्काजाम खरतर धरने पर बैठ गए, एलआईबी का स्टाफ पहुँच गया, मीडिया पहुँच गई पर किलोमीटर भर दूर सिटी कोतवाली पुलिस नही पहुँची।

व्यापारियों का कहना है कि इस बदहाल सड़क से उड़ रहे धूल गर्द के कारण उनके दुकानों के सामान खराब हो रहे, कारोबार ठप हो गया कई बार प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया पर पिछले एक साल में किसी ने पब्लिक और व्यापारियों की इस बड़ी समस्या पर ध्यान नही दिया जिसके कारण उन्हें सड़क पर उतरकर चक्काजाम आंदोलन करना पड़ा, व्यापारी जिला प्रशासन होश में आओ के नारे लगा प्रदर्शन करते रहे…

व्यापारियों ने बताया कि गड्ढेदार उबड़ खाबड़ सड़को के कारण आए दिन हादसे हो रहे है, उनका कारोबार ठप पड़ा है, कभी धूल गर्द तो कभी कीचड़ से सराबोर सड़को पर गाड़ियां उचक रही है, गणेशोत्सव, नवरात्र,दशहरा, दिवाली एकादशी सब बीत गया कई बार प्रशासन से आग्रह किया पर सड़के नही बनी, जिससे लोगो मे भारी आक्रोश है।
सवाल यह उठ रहा कि क्या सड़क के लिए फंड नही है, और है तो क्या फिर अफसर निकम्मे है क्योंकि बारिश तो बन्द हो गई है फिर सच है …?

रहीम बख़्श
अखिलेश गुप्ता, बंटी, पूर्व एल्डरमेन कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *