ब्रेकिंग

200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल PPP पर देने की तैयारी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने सरकार और बेलतरा विधायक से मांगा जवाब—गरीबों का मुफ्त इलाज बचेगा या अस्पताल होगा निजी हाथों के हवाले?…

Spread the love

बिलासपुर,,,, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को PPP मॉडल पर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है! कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने बुधवार को फिर इसी मुद्दे को लेकर शहर के एक निजी होटल ने जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर कई सवाल उठाए… कांग्रेस नेताओं ने
PPP मॉडल से संबंधित दस्तावेज मीडिया के सामने रख कर मांग की…
कि सरकार और बेलतरा विधायक
स्थिति स्पष्ट करे… कि क्या सरकारी बिल्डिंग और CSR मद और केंद्र और राज्य शासन के इन्फ्राक्ट्रचर और संसाधनों को सरकार किस आधार पर निजी संस्थान को सौंपेगी गरीब परिवारों को यहां निशुल्क चिकित्सा मिलेगी या नहीं आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा या नहीं सरकार इन तमाम बातों पर स्थिति स्पष्ट करे… क्योंकि अंचल की जनता ने सरकार से केवल 200 करोड़ रुपए का अस्पताल भवन ही नहीं जटिल बीमारियों की चिकित्सा की मांग की थी… सरकार ने भी अंचलवासियों को निःशुल्क और समुचित चिकित्सा प्रदान करने का वायदा किया था… उन वायदों का क्या होगा… सरकार और बेलतरा विधायक इस पर जवाब दे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *