ब्रेकिंग

ठेका प्रथा बन्द करने और स्वच्छता दीदियों का वेतनमान बढ़ाने स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ फिर सड़क पर उतरा, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप दी प्रदेश भर में काम बंद हड़ताल की चेतावनी

Spread the love

बिलासपुर। नगर निगम के कर्मचारियों ने स्वायत्तसाशी कर्मचारी महासंध के बैनर तले गुरुवार को ठेका कर्मियों का शोषण बन्द करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, दैनिक वेतन भोगियो के निमितिकरण और स्वच्छता दीदियों का वेतन मान बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर रामसेतु से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर प्रदेश भर के नगरीय निकायों में काम बंद करने की चेतावनी दी!

इन कर्मचारियों की मांग है! कि 20,30 सालो से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए जिसका वायदा भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के पहले किया था!

स्वच्छता दीदियों को नियमित वेतनमान देने, ठेकेदारी प्रथा को बंद करने और कर्मचारियों का शोषण बंद करने की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी न होने पर क्रमिक धरना आंदोलन और छत्तीसगढ़ स्तर पर काम बंद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बाइट
सुरेश तिवारी, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *