ब्रेकिंग
Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का देहावसान, आर्थिक सुधारों के लिए सदैव किये जायेंगे याद

:

दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक लगातार 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, प्रधानमंत्री ने कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा।


राजनीतिक जीवन और योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था ने तेज़ी से प्रगति की। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक सुधार किए।
उनकी सरकार ने मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, और खाद्य सुरक्षा जैसे कानून लागू किए, जिससे लाखों गरीबों को राहत मिली। साथ ही, 2008 में भारत-अमेरिका परमाणु समझौता उनकी कूटनीतिक सफलता थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button