ब्रेकिंग
Uncategorized

डिप्युटी सीएम साव ने कहा बोर्ड परीक्षा के पहले बैलेट पेपर से होंगे पंचायत और के निकाय चुनाव, अब हर तीन माह होगा सूची बनाने का काम

रायपुर। डिप्युटी चीफ मिनिस्टर अरुण साव ने क्लियर कर दिया कि बोर्ड परीक्षा के पहले प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव न सिर्फ एक साथ होंगे बल्कि और दोनों चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है। वे अपने राजधानी के सरकारी आवास में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

श्री साव ने बताया कि, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कई नए निकाय बने हैं। नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया हैं। इन सब की तैयारी में काफी समय लगा।

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे ही आरक्षण की प्रकिया समाप्त होगी, उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेंगे।

साव ने बताया कि, पहले मतदाता सूची साल में एक बार तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची बनाने का निर्णय लिया है, ताकि नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि, बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सभी चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले करा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button