ब्रेकिंग

रेल प्रशासन को मेयर की खरी- खरी, कहा कब तक चलेगा 99 का फेर पानी निकासी की व्यवस्था बनाइये या बनाने दीजिए, पब्लिक कब तक भोगेगी जलभराव, कहा अब सकारात्मक पहल नही हुई तो जनता के साथ करेंगे आंदोलन…

Spread the love

0 रेलवे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व निगम और रेलवे के अफ़सरो के साथ देखा प्रभावित इलाकों का हाल

0 बोले रेल प्रशासन ने 99 लाख रुपये जमा कराने पर निर्माण की अनुमति देने कहा

बिलासपुर,,,, मुसलाधार बारिश से जलभराव के बाद मेयर पूजा विधानी ने रेलवे क्षेत्र के पार्षदों, निगम और रेलवे के अफसरों के साथ रेलवे क्षेत्र और प्रभावित इलाकों का दौरा कर रेलवे के अफसरों को सिरगिट्टी गोविंद नगर और रेलवे परिक्षेत्र के आसपास के कालोनियों और मोहल्लो में जलभराव की समस्या का स्थाई निदान कराने नाले नालियों का  निर्माण कराने हिदायत दी…मेयर पूजा विधानी और पार्षदों ने रेलवे के अफसरों से कहा… कि लंबे समय से निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रेलवे क्षेत्र के पानी से जलभराव की समस्या होती है! निगम प्रशासन जब भी यहां व्यवस्था बनाने पहल करती है! तो रेलवे वाले RPF वाले को भेज देते है!

मेयर और पार्षदों ने कहा… कि अब बहुत हो गया… ऐसा नहीं चलेगा… जलभराव और बार बार सड़को को बंद करने के कारण गोविंद नगर और आसपास के रहवासियों को बारिस में जल भराव और घूम कर आवागमन करना पड़ता है! मेयर ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने पूर्व में 99 लाख रुपए जमा कराने पर निर्माण का परमिशन देने की बात कही थी… पर बाद में नट गए… ये ठीक नहीं है! आप कभी अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और निर्माण का हवाला देते है! तो कभी कुछ और रेलवे क्षेत्र का पानी हर बारिश में व्यापार विहार, टिकरापारा, और शहर के निचले हिस्सों में पानी भरता आ रहा है! मेयर ने चेतावनी दी… कि या तो आप अपने इलाके से आने वाले बरिस के पानी के निकासी की व्यवस्था करे… नहीं तो भाजपा पार्षद दल शहरवासियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा…

000

सालो से रेलवे क्षेत्र का पानी शहर के लिए बड़ी समस्या है, रेलवे और नगर निगम के अफसरो व रेलवे क्षेत्र के पार्षदो के साथ प्रभावित क्षेत्र का भृमण करा रेलवे के अफसरो को हाल दिखा निदान के लिए कहा गया है, उन्हें अवगत करा दिया गया है कि अब पब्लिक नही भोगेगी सकारात्मक पहल नही की गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *