ब्रेकिंग

श्यामबाबा दरबार की 25 वी वर्षगांठ पर मसानगंज के खाटू श्याम मंदिर में भव्य आयोजन 10 मार्च को, मुंबई और कोलकाता के गायक कलाकार देंगे संगीतमय भजन की प्रस्तुति

Spread the love

बिलासपुर। भगवान खाटू श्याम बाबा दरबार की 25 वी वर्षगांठ पर मसानगंज खाटू श्याम मंदिर में 10 मार्च 2025 को श्याम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। जहां मुंबई और कोलकोता के गायक कलाकार संगीतमय भजन की प्रस्तुति देंगे।
मन्दिर समिति ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने तैयारी शुरू कर दी है। श्यामबाबा के भक्तगण आयोजन की तैयारी में जुटे है।
तय कार्यक्रम के तहत 10 मार्च को मंदिर में मंगल स्नान ,मंगलाचरण पूजन कीर्तन भोग भंडारा महाआरती के बाद रात 8 बजे से श्याम भजन का आयोजन भी किया गया है, जिसमे मुंबई और कोलकाता के गायक कलाकार आधुनिक साउंड सिस्टम और वाद्ययंत्र के साथ स्याम भजन संगीत मय प्रस्तुति देंगे।
000


प्रिया भंडारी
बाबा भक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *