0 10 जनवरी से पहले प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने दावा
0 रमेश और श्याम संभालेंगे राजधानी रायपुर जिले की कमान


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने रविवार को 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की सूची कर दी।

भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची के मुताबिक रायपुर (शहर) जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर को वही रायपुर (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम नारंग को सौंपी गई है । इसी तरह कांकेर जिला – महेश जैन, भिलाई जिला – पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला – घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव, बालोद जिला – चेमन देशमुख, सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान, बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर जिला – भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिला – नम्रता सिंह और कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को बनाया गया है।
भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री पारख ने बताया कि सोमवार को बाकी जिला अध्यक्षों का और 10 जनवरी से पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

