
0 समाधान नर्सिंग होम के सामने जुटी भीड़ हुआ हंगामा
0 किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
बिलासपुर। जरहभाटा राजीव गांधी चौक पर तब बवाल मच गया जब चर्च में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से हॉस्पीटल के परेशान मरीज के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने विरोध किया। सूचना पर पहुँचे सामाजिक संस्था वंदे मातरम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के और प्रदर्शन से तनाव की सूचना पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने मामले को सम्हालने कोशिश की पर बात नही बनी। चर्च के पादरी ने लिखित में थाना सिविल लाइन थानेदार को माफीनामा दिया कि संस्था द्वाराभविष्य में किसी भी तरह के ध्वनि यंत्र का प्रयोग नही किया तब कही भीड़ शांत हुई।

इसलिए भड़की भीड़
बताया जाता है कि समाधान नर्सिंग होम के बगल के चर्च में हर रविवार को इसी तरह तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जाता है।आसपास के परेशान नागरिक कई बार पुलिस थाने और अफसर तक शिकायत कर चुके है पर किसी ने आज तक ध्यान नही दिया यही वजह है कि लोगो का गुस्सा भड़का।
चालीसा पाठ
वंदे मातरम संस्था के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ और मोहल्लेवासियों ने इसके विरोध में समाधान नर्सिंग होम के सामने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया।
