0 कहा सख्त कार्रवाई कर प्रशासन दे बड़ा संदेश

0 ताकि फिर कोई ऐसी हिमाकत करने की हिम्मत न कर सके

बिलासपुर– छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अमित बघेल द्वारा अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन के खिलाफ अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज के बाद अग्रवाल समाज ने भी अग्रवाल सभा के बैनर तले आक्रोश रैली निकाल प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम बिलासपुर कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।

क्रांति सेना के अमित बघेल के इस बयान से आक्रोशित सिंधी व अग्रवाल समाज पूरे प्रदेश में उद्वेलित है, और सड़कों पर उतर इसका विरोध कर कार्रवाई की मांग कर रहा।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि अमित बघेल ने समाजिक विद्वेष बढ़ाने के लिए सिंधी समाज के आराध्य देवता और महापुरुषो स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ भी जानबूझकर इस तरह के अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है, जो बेहद निंदनीय है।

वही मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कहा कि ये अमित बघेल के ओछि मानसिकता का का नतीजा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन हो रहा, इसके पूर्व भी उन्होंने जन भावनाओं को भड़काने का काम किया था ऐसे विघटनकारी तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि फिर कोई ऐसी हिमाकत करने की हिम्मत न कर सके।
यदि इस भड़काऊ बाबा के खिलाफ कार्रवाई नही की जाती तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने वालों में अग्रवाल समाज के शिवकुमार अग्रवाल सुनील संथालिया उमेश मुरारका मनीष अग्रवाल अंकुर अग्रवाल संतोष अग्रवाल चतुर्भुज अग्रवाल रमेश अग्रवाल जयप्रकाश मित्तल राजेश अग्रवाल मुकेश अग्रवाल मुकुंद अग्रवाल अरुण बजाज कपिल जाजोदिया मॉनेल अग्रवाल श्याम सुंदर जाजोदिया किशन बुढ़िया संजय अग्रवाल पवन अग्रवाल विष्णु अग्रवाल गोपाल अग्रवाल विकास केजरीवाल विनोद मित्तल बलराम जलन आनंद खेमका राजू केडिया सुनील सुल्तानिया बंटी पोद्दार सुमित अग्रवाल मुकेश अग्रवाल अंशुमान जाजोदिया महेंद्र अग्रवाल महेश गुप्ता चंदन अग्रवाल विनीत मित्तल अनिल अग्रवाल जुगल अग्रवाल मयंक अग्रवाल अमित रामपुरिया अंकित अग्रवाल अनन्या बजाज मनित अग्रवाल विवेक अग्रवाल आशीष अग्रवाल रितेश अग्रवाल अनुराग अग्रवाल अतुल बजाज सुभाष अग्रवाल दिनेश मुरारका समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

