ब्रेकिंग

खनिज विभाग आया एक्शन में 7 हाइवा जब्त, संबंधित थानों को सौपी गई गाड़िया…

Spread the love

बिलासपुर,,, खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26 एंव 27 फरवरी को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु लोफन्दी कच्छार लछनपुर लमेर घुटकू निरतु कोनी बिरकोना मोपका चकरभाठा क्षेत्र की जाँच की गयी।

जाँच के दौरान मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा तथा खनिज मुरुम का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।

लोफन्दी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।लावर क्षेत्र मे खनिज गिट्टी का परिवहन करते 02 हाइवा व रेत का परिवहन करते 01 हाइवा को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 07 हाइवा वाहनों को पुलिस थाना सकरी, कोनी व चकरभाठा तथा जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *