ब्रेकिंग

कुसुम आयरन फैक्ट्री में हादसे के बाद तनाव, टनों गर्म राखड़ से भरे सेलो पाइप को हटाने रायपुर और भिलाई से मंगाए क्रेन

Spread the love

0 लापता मजदूरों के पाइप के नीचे दबे होने का सन्देह
0 मजदूर की मौत और लापता होने से भड़की भीड़

बिलासपुर। मुंगेली जिले के गाँव रामबोड़ के कुसुम लोहा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए हादसे के बाद सेलो के नीचे लोगो के आभी तक दबे होने के सन्देह में जनाक्रोश पनपने के बाद मुंगेली जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। वहीं सेलो पाइप को हटाने भिलाई से 3 बड़ी क्रेन मंगाया गया है।

गुरुवार रात फैक्ट्री को बन्द कर रात भर राहत और बचाव का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिस सेलो पाइप के जरिये चिमनी का जला हुआ गरम राखड़ बाहर निकालकर गाड़ियों भरा जाता है टनों वजनी वही सेलो पाइप धराशायी हुआ है जिसमे श्रमिको के दबे होने की खबर है।

बाहर भीड़ के हो हंगामे और नारेबाजी को नियंत्रित करने पुलिस बल को लगाया गया है।हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. इसके साथ ही वीडियो में सेलो के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला जा रहा है. रायपुर और भिलाई से सेलो को उठाने के लिए तीन बड़ी क्रेन मशीन बुलाई गई है. कलेक्टर एसपी और जिला पंचायत सीईओ रेस्क्यू पर नजर रखे हुए हैं. मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है. आशंका है कि सेलो पाइप के नीचे और मजदूर दबे होंगे.
गौरतलब है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने दो मजदूरों अवधेश कश्यप और जयंत साहू को लापता बताया वहीं एक घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *