ब्रेकिंग

राजेश बने एसएसपी, सेनानी वीआईपी सुरक्षा वाहिनी रायपुर माना की संभालेंगे कमान

विलासपुर। राज्य शासन ने 13 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर आईपीएस राजेश अग्रवाल को पदोन्नत कर सेनानी वीआईपी सुरक्षा वाहिनी रायपुर माना का एसएसपी नियुक्त किया है।
वे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सीपत रोड ग्राम मटियारी निवासी कृषक स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल के सुपुत्र और मटियारी के प्रगतिशील कृषक अवधेश अग्रवाल के छोटे भाई है।
उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल हायर सेकेंडरी गवर्मेंट स्कूल से हुई। बी काम एम ए इतिहास राजनीतिशास्त्र और बीजेएमसी करने के बाद पीएससी से उनका चयन
एसडीओपी खैरागढ़ के लिए हुआ वे कोंडागांव जगदलपुर और बस्तर में सीएसपी कोतवाली माना रायपुर में एडिशनल एसपी धमतरी कवर्धा दुर्ग शहर राजनांदगांव sp रायगढ़ सूरजपुर जशपुर बलरामपुर कवर्धा रहे । एसएसपी श्री अग्रवाल को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *