ब्रेकिंग

कुसुम प्लांट में राहत और बचाव कार्य का ऑपरेशन खत्म, 200 टन राखड़ के मलबे से भरे साइलो को हटा निकाले गए 3 मजदूरों के शव

Spread the love

0 घर से निकले थे परिवार के लिए कमाने 2 दिन बाद घर पहुची लाश
0 प्लांट के जिम्मेदारों और प्रबन्धको के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामबोड़ के कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। 40 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राखड़ के मलबे में दबे तीन मजदूरों के शवों को निकाल गया। वही पुलिस ने प्लांट मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया है।

मृतकों में अवधेश कश्यप (निवासी तागा, जांजगीर-चांपा), प्रकाश यादव (निवासी अकोली, बलौदाबाजार), और जयंत साहू (निवासी जबड़ापारा सरकंडा, बिलासपुर) शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है।
जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरी रात रेस्क्यू कर क्रेन, गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग करके साइलो को हटाया।


26 घण्टे बाद एफआईआर

मृतक मनोज धृतलहरे के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने . कुसुम प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया, . प्रबंधक एवं अन्य प्रबंधक एवं अन्य के विरुद्ध 106 (1), 289,3 (5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

प्लांट प्रबंधन ने दिया-एक लाख


मौके पर राहत हर बचाव कार्य का जायजा लेने पहुचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चमकौव्वल और पुलिज़ द्वारा एफआईआर करने के बाद प्लांट प्रबंधन ने एक लाख रुपये की मदद दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *