ब्रेकिंग
Uncategorized

सक्रियता होगा पार्षदी और मेयर पद के टिकट का पैमाना, 70 वार्डो के लिए पौने 300 और महापौर के लिए आये 12 आवेदन

0 आवेदन की प्रक्रिया के बाद कराएंगे वार्डवार सर्वे
0कार्यकर्ताओ और आमजन से लेंगे फीड बैक

बिलासपुर। नगर निगम के 70 वार्डो के पार्षद और मेयर पद के दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अभी तक 70 वार्डो के लगभग 300 दावेदारों और मेयर पद के 12 दावेदारों ने ताल ठोक दी है।
इधर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पाण्डेय का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 70 वार्डो के पार्षद पद के लिए अभी तक 280 दावेदारों और मेयर पद के लिए 12 दावेदारों ने दावेदारी की है।
पार्षद और मेयर पद की दावेदारी के लिए बहुत सारे मापदंड है। जिन दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किया है, वहॉ उनकी सक्रियता और आमजन से जुड़ाव को लेकर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद सर्वे प्रतिवेदन के साथ आवेदनों को प्रदेश काग्रेस कमेटी के समक्ष भेजकर उनसे दिशा निर्देश लेकर पार्षदी और मेयर पद के दावेदार के नाम का चयन किया जाएगा।


और ये रहे मेयर पद के 13 दावेदार

रामशरण यादव, लक्की यादव, अमित यादव, प्रमोद नायक लक्ष्मी साहू विनोद साहू श्याम कश्यप ममता साहू राजेश जायसवाल, भरत कश्यप, सावित्री देवी भूपेंद्र साहू त्रिलोक श्रीवास

विजय पाण्डेय, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button