
बिलासपुर / जांजगीर – चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा खेत्र से बवाल खबर है, क्षेत्रीय विधायक ने आरोप लगाया है कि जब वे हेलीपेड पर सीएम का स्वागत करने पहुची तो एसपी मैडम और कलेक्टर साहब ने उन्हें यह कहकर वहां निकलने कहा कि वे चली जाए उनके रहने से उन्हें खतरा हो जाएगा। कांग्रेस विधायक हंसराज ने शासन से जवाब मांगा है कि क्या ये किसी पार्टी का कार्यक्रम था या सरकारी, ऐसा करने क्या शासन से कोई निर्देश है या फिर प्रशासन के अफसर का ये स्वयं का वक्तव्य है।
छत्तीसगढ़ सरकार का “सुशासन तिहार” वाले फ्लोर टेस्ट का दांव उल्टा पड़ता दिख रहा। जनता का मूड जानने निकली सरकार इस तिहार के जरिये जनता का नब्ज टटोल रही कि पब्लिक उनके सरकार की नीति- रीति से खुश हैं या नाराज़, पब्लिक चाह क्या रही।
अफसरों का कामकाज कैसा है। लेकिन जमीनी तस्वीर ऐसी बन रही है कि कई जगह जनता ही सरकार को फीडबैक देने के बजाय सीधे “रिएक्ट” मोड में दिखाई दे रही है।
कहीं सुशासन पहुचाने पहुचे अधिकारियों और कर्मचारी को बंधक बनाने की खबर आ रही तो कही सरकार के इस कार्यक्रम के बहिष्कार के निर्णय की।
यानि प्रशासनिक तैयारी में कमी है, लोग अफसरो के कार्यप्रणाली से खुश नही है पब्लिक का काम नही केवल दिखावा किया जा रहा ये आरोप लग रहे।
अब सुशासन तिहार के दौरान क्षेत्र के कांग्रेस विधायक शेसराज हरबंश की इस नाराजगी ने और बखेड़ा खड़ा कर दिया।

विधायक एक वायरल वीडियो में पूछ रही कि आखिर जनता के आशीर्वाद से उनकी आवाज उठाने के लिए विधानसभा भेजी गई जनता के प्रतिनिधि को रोकने का आदेश किसने दिया और किस अधिकार से?
ये है पूरा मामला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसला के ‘जनचौपाल’ कार्यक्रम में पहुचे थे, आरोप है कि उन्हें एसपी और कलेक्टर ने वहां से यह कहकर लौटने कहा कि उनके रहने से माहौल खराब हो सकता है।
कौन देगा विधायक के सवाल का जवाब…?
इस दुर्व्यवहार से आहत विधायक ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कई गंभीर सवाल दागे हैं:।
रेतकाण्ड से वायरल ऑडियो आई थी चर्चा में
पामगढ़ की ये कांग्रेस विधायक पिछले दिनों गत सितंबर 2025 में रेत के कारोबार से सम्बंधित एक वायरल वीडियो से चर्चा में आई थी। आरोप है कि वे वायरल ऑडियो में सामने वाले को ये बता समझा रही थी कि
रेत कारोबार चलता कैसे है और किसका कितना हिस्सा होता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन…! मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में अब तक पार्टी – संगठन किसी ने नही लिया संज्ञान…? उठ रहे सवाल…
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



