ब्रेकिंग

ट्रैफिक पुलिस ने दीवार पर बोर्ड दियो लटकाय, जगह जगह जाम लग रहे फंस रहा एम्बुलेंस इन्हें कौन बताए

Spread the love

बिलासपुर,,,, बाईगॉड डीएसपी ट्रैफिक को कुछ भी पता नही है! खुद दीवाल पर ट्रैफिक जाम सड़क हादसे और मोटर व्हीकल्स एक्ट के उलघन के लिए व्हाट्सएप पर सूचना आमंत्रित कर कार्रवाई का दावा रहे ! परंतु ना तो उन्हें सड़क पर लगने वाले जाम और जाम में फसे एम्बुलेंस के बारे कुछ जानकारी है! और ना ही इस बोर्ड के संबंध में! आप खुद देखिए, ट्रैफिक थाने के बाउंड्रीबाल की दीवार पर ये बोर्ड टंगा है!जिस पर शहर की सड़कों पर लगने वाली जाम, सड़को पर होने वाले हादसे और मोटर व्हीकल एक्ट के उलघन की जानकारी व्हाट्सएप नंबर पर भेजने अपील की गई है!

सीजीडीएन की टीम ने जब ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार से इस बोर्ड के संबंध में जानकारी चाही कि अभी तक सड़क जाम, हादसे, और मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन की कितनी शिकायते जन मानस की ओर से आई है! तो उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जताई!

ये तस्वीरें है! शहर के सड़को पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की ये तस्वीरें आम है!

कही लोग जाम में फस कर चिड़चिड़ा रहे है, तो कही प्रशासन को कोस रहे है! तो कही लंबे जाम में मरीज को लेकर हॉस्पिटल जा रही एम्बुलेंस फसे दिख रही। ये तस्वीरें रात की है! इस जाम के निदान के लिए कही सड़को पर ट्रैफिक पुलिस नही है!

सवाल यह उठ रहा है कि आईटीएमएस से जब पूरा शहर सर्विलांस पर होने का दावा किया जा रहा तो शोषल मीडिया में जानकारी क्यो मंगाया जा रहा, मंगाया जा रहा तो इसका रिकार्ड क्यो नही कार्रवाई क्यो नही हो रही।

जिम्मेदार देख क्या रहे है! क्या प्रशासन इस जाम से हलकान नागरिकों को राहत देने और लाखों करोड़ों के डीजल पेट्रोल की होने वाली बर्बादी को रोकने कोई ठोस कदम उठाएगया, या फिर ऐसा ही चलता रहेगा ये बड़ा सवाल है।

बाईट,,, शिवचरण सिंह परिहार डीएसपी यातायात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *