ब्रेकिंग

तालापारा में DJ संचालक की घोर लापरवाही: आंगनबाड़ी में रखा भारी उपकरण गिरा मासूम पर, 3 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग


बिलासपुर,,,  जिले के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खेल रही एक मासूम बच्ची की जान एक लापरवाही के कारण चली गई। जिस जगह बच्चों को सुरक्षित माहौल देना चाहिए, वहीं मौत ने अपना घर बना लिया………..

बिलासपुर के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी में तीन वर्षीय मुस्कान महिलांग रोज की तरह खेल रही थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्कान की मौत किसी भारी चीज़ के गिरने से हुई। ये भारी सामान कोई और नहीं बल्कि DJ का वो उपकरण था, जो आंगनबाड़ी परिसर में असुरक्षित तरीके से रखा गया था…
सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी परिसर में DJ का सामान रखा हुआ था, जो अचानक मासूम मुस्कान के ऊपर गिर गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह उठता है कि बच्चों के खेलने की जगह पर ऐसा भारी और खतरनाक सामान आखिर क्यों रखा गया था? जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *