
0 अफसर को दी चेतावनी कहा ज्यादा स्वामी भक्ति के बजाय करे पब्लिक का काम

0 जनप्रतिधियों से सामान व्यवहार और विकास पर ध्यान देने दी हिदायत
बिलासपुर। जनपद पंचायत कोटा में 15 वें वित्त आयोग की राशि के असमान वितरण को लेकर कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और पीड़ितों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे कोटा विधायक एक अफसर पर जमकर भड़के उन्होंने मोबाइल अफसर को जमकर हड़काया, और भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए सीधी चेतावनी दी कि ज्यादा स्वामी भक्ति करने वाले अफसरों की काली डायरी तैयार की जा रही। बेलगाम अफसर राजनीति करने के बजाय सभी जनप्रतिनिधियों से सामान व्यवहार करें और जनता का काम करे।

बताया जा रहा कि जनपद पंचायत कोटा में अध्यक्ष को 25 लाख, उपाध्यक्ष को 15 लाख, सामान्य सदस्यों को 6 लाख वही विपक्ष के सदस्यों को मात्र 4 लाख की राशि दी जा रही है। इसी तरह, जिला पंचायत बिलासपुर में भी पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों को समान राशि न मिलने की शिकायते आ रही।
जनप्रतिनिधियों ने इसे पंचायती राज अधिनियम के नियमों का उल्लंघन बताते हुए इससे क्षेत्रीय विकास में असंतुलन होने की बात कही। विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद श्रीवास, धनवान, बलेन्द्र गहवाले सहित अन्य सदस्यों ने

अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप विकास की राशि का समान वितरण सुनिश्चित करने की मांग की।
000
– अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

