ब्रेकिंग

आखिरकार कांग्रेस ने जारी की 40 पार्षदो की टिकट, 30 की अब भी लटकी

Spread the love


0 कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने रहा गहमा गहमी का माहौल
0 मंगलवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन

बिलासपुर। आखिरकार कांग्रेस कमेटी ने भी मेयर के बाद शहर के 40 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। कहा जा रहा कि जल्द ही शेष 30 वार्डो के प्रत्याशियों को सूची जारी कर दी जाएगी।

सोमवार को जहां नाम फाइनल होने के बाद भाजपा के मेयर पड़ और पार्षद पद के प्रत्याशी हंसी खुशी और कुछ मजबूरी में नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने पहुचे। वही कांग्रेस के दावेदार टिकट कन्फर्म न होने के कारण मुँह लटकाय घूमते दिखे कि देखो होता क्या है। पूरे दिन कलेक्ट्रेट में प्रत्यशियों और उनके समर्थकों की भीड़ के कारण गहमा गहमी का माहौल रहा। ठीक 3 बजे नामांकन फार्म की बिक्री बन्द कर एलाउंस किया गया कि 3 बजने को है जिन अभ्यर्थियों को अपना नामांकन पत्र दाखिल करना है वे कक्ष में आ जाए।

शाम 4 करीब बजे कांग्रेस कमेटी ने 40 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बताया जाता है कि 3 बजे भी शोषल मीडिया में एक सूची डाली गई लेखों फिर हटा ली गई करेक्शन के बाद शाम 4 बजे 4प प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
अब नाम नामांकन के लिए केवल कल मंगलवार का समय ही रह गया है, ऐसे में उन 30 दावेदारों की स्थिति समझी जा सकती है जो आस लगाए बैठे है।
ये है कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *