ब्रेकिंग

हाईप्रोफाइल हुआ बिलासपुर का निकाय चुनाव, पूर्व सीएम और पूर्व मंत्री व नगर विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर

Spread the love


0 टिकट वितरण में असंतोष से सुकमा से बिलासपुर तक दोनों दल में मचा बवाल
0रणनीति बनाने में लगे दोनों दल के रणनीतिकार

बिलासपुर। दोनों प्रमुख दलों के पार्षद प्रत्याशियों के आमने-सामने आने के बाद चुनावी चौसर बिछ गई है। मेयर पद के लिए एक तरफ जहां पूर्व मंत्री व नगर विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर है तो दूसरी तरफ पूर्व सीएम की।
यही वजह है कि विलासपुर के महापौर का चुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां मेयर पद के लिए पूजा विधानी को मैदान में उतरा है तो वही कांग्रेस ने जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक को। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार से जनसम्पर्क का दंगल शुरू हो जाएगा।
पार्षद तो अपना वार्ड कवर कर लेंगे पर 9-10 दिन में मेयर पद के दावेदार डोर टू डोर कैम्पेनिंग कैसे कर पाएंगे, इसी का तोड़ निकालने दोनों दल के रणनीतिकार वार्डवार दौरे और सभा की प्लानिंग कर रहे ताकि भीड़ जुटाकर वे अपनी बात कह सके।
इधर भी है उधर भी है
मेयर की टिकट को लेकर दोनों दल में नाराजगी का माहौल है, इसे कंट्रोल करने भी जोर दिया जा रहा। अब कौन कितना कंट्रोल कर पाता है ये आने वाले समय मे पता चल सकेगा।
जनता की मजबूरी
भाजपा-कांग्रेस के अलावा कोई और मजबूत विकल्प न होने के कारण मतदाताओ में भी दो में से एक को वोट देने की विवशता है, हालांकि कि निर्वाचन आयोग ने शहरी मतदाताओं को नोटा की वरीयता भी दे दी है। पर ये विकल्प त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नही है।
बगावत ही बगावत
इधर टिकट वितरण के बाद से भाजपा और कांग्रेस में बगावत और इस्तीफे के दौर जारी है सुकमा में जहां इसी असंतोष के चलते भाजपा के 19 नेताओ ने इस्तीफा दे दिया वही बोदरी में कांग्रेस से जुड़े नेताओ ने। बिलासपुर में भी कांग्रेस से प्रमोद नायक को मेयर पड़ का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद त्रिलोक ने भी ताल ठोक दी है।

पुतला दहन भी

इधर नेहरू चौक पर प्रत्याशी चयन के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला दहन किया और पीसीसी अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष विजय पंडिय पर कांग्रेस को खत्म करने का आरोप लगाया।

पंचराम सूर्यवंशी, कांग्रेस नेता बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *