

बिलासपुर/अब साध्वी के कथित अपमान कांड में शिवसेना की एंट्री हो गई। शिवसेना ने गुरुवार को आईजी बिलासपुर आरजी गर्ग को ज्ञापन सौंपकर रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लव-कुश पर लगे आरोपो की निष्पक्षता से जांच करा कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को खदबदाते देख आईजी ने 24 घण्टे में रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस महानिरिक्षक बिलासपुर को सौंपे गए ज्ञापन में शिवसेना नेता संतोष कौशल ने कहा कि जूना अखाड़ा की साध्वी पद्मनी पूरी राठौर के साथ गाली गलौच कर जान से मारन की धमकी, अश्लील हरकत और दुर्व्यवहार के आरोपी रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लव कुश पर लगे आरोपो की जांच कराकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिवसेना ने इस बात को लेकर असंतोष भी जताया कि मामले की लिखित शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराने के बाद भी आज तक नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गईं।
आईजी श्री गर्ग ने जांच रिपोर्ट तलब कर 24 घण्टे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




