ब्रेकिंग

फेमस होने बीच चौक पर कार अड़ा चाकू तलवार लहराते 4 युवक पकड़ाए, सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई

Spread the love


0 आरोपियों से 2 चाकू 1 तलवार और कार जब्त
0 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर चारो को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर। युवाओं में पुलिस के प्रहार का कितना असर है वे फेमस होने के लिए कैसी हरकते कर रहे आप भी जान लीजिए। युवाओं ने बीच चौक पर कार अड़ा हथियार लहरा कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी। हॉलाकि सूचना पर तत्काल एक्शन में आई सिरगिट्टी पुलिस की टीम ने सभी 4 आरोपियों को धर दबोचा और उनसे चाकू तलवार व कार को जब्त कर लिया।
गत 9 अक्टूबर को सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा यदुनन्दन नगर बाजार चौक पर सफेद रंग की कार में पहुँचे 4 युवक बीच चौक पर कार को अड़ाकर
हाथ मे तलवार व चाकू लहराते उतरे है और आने जाने वाले लोगो का डरा धमका रहे है। इस आशय की सूचना पर मौके पर पहुची सिरगिटटी थाना पुलिस ने मौके से आरोपीयों को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों से एक सफेद रंग की कार 2 चाकू और 1 लोहे का तलवार जप्त कर सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी , प्र.आर मनोज राजपूत, आरक्षक केशव मार्को , सज्जू अली, रौनक पाण्डेय , मनोज बघेल, पवन बंजारे और विनोद कुमार सूर्यवंशी मौजूद रहे।

ये है आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में यदुनन्दन नगर का 22 वर्षीय समर बोरकर पिता रामपाल, विनोचा कालोनी सिरगिट्टी का 22 वर्षीय प्रतीक बजाज पिता ओम प्रकाश, तारबाहर खुदीराम बोस चौक का 26 वर्षीय विजय पिता अशोक कुमार और तालापारा मस्जिद चौक निवासी 25 वर्षीय राहुल नायक पिता सौमियल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *