ब्रेकिंग
Uncategorized

प्रेस वार्ता में भी लड़ पड़े कांग्रेसी, बीजेपी के मेयर पद की प्रत्याशी पर लगाया गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने आरोप

0 कहा यदि गलत जाति प्रमाण पत्र है तो बनाने वाले अफसर के खिलाफ भी कराएंगे एफआईआर
0 तेलंगाना के ओड़िया जाति पिछड़ा वर्ग में नही आता
0 फिर सबले बढिंहा छत्तीगढिया और टिकट देहे के बेरा ओड़िया काहे
0 बताया प्रशासन कर रही जांच 5 बजे आएगा परिणाम

बिलासपुर । नगर निगम के महापौर पद के भाजपा उम्मीदवार एल पद्मजा विधानी उर्फ पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस द्वारा बुलाई गई प्रेस वार्ता के बाद दो कांग्रेस नेता आपस मे भिड़ गए। जमकर हंगामा हुआ दोनों हॉल से बाहर निकल गए इसके बाद दोनों को समझाइस देकर शांत कराया गया।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नेत्री पूजा विधानी के पिता रेलवे में सामान्य कोटे से ड्राइवर रहे उनकी बहन जो सिन्हा लिखती है वे भी सामान्य श्रेणी से है तो फिर वे पिछड़ा वर्ग से कैसे हो गई। इसी को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराया है कि पूजा विधानी ने अपने जाति प्रमाण पत्र में गलत जानकारी दी है। उसकी प्रति दी जाय पर जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी जानकारी छिपा रहे। इसलिए उनकी जाति को लेकर सन्देह है।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूजा विधानी के ओबीसी समुदाय से होने के प्रमाण पत्र की जांच शुरू कर दी है। शाम 5 बजे दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती विधानी के जाति प्रमाण पत्र में गड़बड़ी साबित होती है तो उनका नामांकन रद्द होना चाहिए।
अब शाम 5 बजे के बाद पता चलेगा कि श्रीमती विधानी का नामांकन रद्द होगा या वे चुनावी मैदान में बनी रहेंगी। चर्चा है कि यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी को वाकओवर मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button