
बिलासपुर। निकाय चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने जोन क्रमांक 7 राजकिशोरनगर के जोन कमिशनर प्रवीण शर्मा ने गुरुवार को साइंस कॉलेज में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया।


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र है, जनता को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है, अतः आप सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी मतदान हमारा अधिकार 100 प्रतिशत का लक्ष्य पार का सन्देश दिया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी और आसपास के वार्डो के मतदाता मौजूद रहे।



